एक माह से बंद था महादलित सामुदायिक भवन का निर्माण, डीएम ने 24 घंटे में काम शुरू कराने का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
एक माह से बंद था महादलित सामुदायिक भवन का निर्माण, डीएम ने 24 घंटे में काम शुरू कराने का दिया निर्देश


एक माह से बंद था महादलित सामुदायिक भवन का निर्माण, डीएम ने 24 घंटे में काम शुरू कराने का दिया निर्देश


सुपौल, 13 अगस्त (हि.स.)। जिलाधिकारी सावन कुमार ने गुरुवार को किशनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राजपुर के महादलित टोला, नेमनमा बेलाटेढ़ा में निर्माणाधीन महादलित सामुदायिक भवन वर्कशेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य करीब एक माह से बंद पाए जाने पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी जताई।

निरीक्षण के दौरान जिला कल्याण पदाधिकारी, सुपौल ने बताया कि उक्त सामुदायिक भवन का निर्माण स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य पिछले एक माह से बंद है।

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने जिला कल्याण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यपालक अभियंता, LAEO को पत्र निर्गत कर निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। साथ ही उन्होंने 24 घंटे के अंदर निर्माण कार्य पुनः प्रारंभ कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनहित से जुड़े निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा कराने का भी निर्देश दिया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Share this story