छठ महापर्व को लेकर डीएम और एसपी ने किया शहरी घाटों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
छठ महापर्व को लेकर डीएम और एसपी ने किया शहरी घाटों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश


छठ महापर्व को लेकर डीएम और एसपी ने किया शहरी घाटों का संयुक्त निरीक्षण, सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के दिए निर्देश


कटिहार, 12 नवंबर (हि.स.)। लोक आस्था के महापर्व छठ के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी और पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने नगर थाना एवं सहायक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न शहरी छठ घाटों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दोनों शीर्ष अधिकारियों ने घाटों की वर्तमान स्थिति, जलस्तर, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा विधि-व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीएम और एसपी ने मौके पर मौजूद संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि पर्व के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए पुख्ता भीड़ प्रबंधन (क्राउड मैनेजमेंट) और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए जाएं। साथ ही, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं, साफ-सफाई और गोताखोरों व सुरक्षा बलों की तैनाती समय से पूर्व पूरी कर लेने का सख्त निर्देश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story