जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक


जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक


जिलाधिकारी ने की विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक


सारण, 04 जून (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विद्युत विभाग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की विद्युत अवसंरचना, निर्बाध आपूर्ति, उपभोक्ता सेवाओं, सहयोग पोर्टल और प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में बताया गया कि छपरा पश्चिम विद्युत प्रमंडल के तहत 17 पावर सब-स्टेशन कार्यरत हैं जो करीब 3.27 लाख उपभोक्ताओं को बिजली पहुंचा रहे हैं। वहीं, छपरा पूर्व प्रमंडल के अंतर्गत 24 पावर सब-स्टेशन के माध्यम से लगभग 3.37 लाख उपभोक्ताओं को सेवा दी जा रही है। जिलाधिकारी ने आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और ब्रेकडाउन की स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने का कड़ा निर्देश दिया। उन्होंने कनीय अभियंताओं को जनता के प्रति संवेदनशील रहने तथा सहयोग पोर्टल पर लंबित 86 आवेदनों को निष्पादित के समयबद्ध निवारण के निर्देश दिए। साथ ही भविष्य की जरूरतों के लिए ट्रांसफॉर्मर क्षमता वृद्धि हेतु शीघ्र प्रस्ताव भेजने को कहा।

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताई। जिले में प्राप्त 2,297 आवेदनों में से 1,768 द्वारा वेंडर चयन के बावजूद केवल 385 स्थानों पर सौर संयंत्र स्थापित हुए हैं और मात्र 326 लाभुकों को अनुदान मिला है। जिलाधिकारी ने इसे सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताते हुए कनीय अभियंताओं को व्यापक जनसंपर्क करने तथा आवेदकों से व्यक्तिगत संपर्क कर सोलर पैनल लगवाने में सहयोग करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रगति नहीं देने वाले अभियंताओं से स्पष्टीकरण मांगने के आदेश भी जारी किए। बैठक में उप विकास आयुक्त सहित विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता, कार्यपालक अभियंता एवं सभी कनीय अभियंता उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story