देर से पहुंचे फरियादी के लिए रुके डीएम, खुद अंदर ले जाकर सुनी समस्याएं

WhatsApp Channel Join Now
देर से पहुंचे फरियादी के लिए रुके डीएम, खुद अंदर ले जाकर सुनी समस्याएं


भागलपुर, 20 मार्च (हि.स.)। जिले के समीक्षा भवन में सबका सम्मान, जीवन आसान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान जिले के विभिन्न इलाकों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी शिकायतें प्रशासन के समक्ष रखीं। जनता दरबार समाप्त होने के बाद जब जिलाधिकारी बाहर निकल रहे थे, तभी उनकी नजर भवन के बाहर खड़े कुछ लोगों पर पड़ी। उन्होंने तुरंत रुककर उनसे पूछा कि वे अंदर क्यों नहीं आए। इस पर फरियादियों ने बताया कि देर से पहुंचने के कारण सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। फरियादियों की बात सुनते ही डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए उन्हें अपने साथ अंदर ले गए और उनकी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

डीएम ने कहा कि जनता दरबार में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या सुनना प्रशासन की जिम्मेदारी है। सभी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है। इस पहल से फरियादियों में संतोष और भरोसा देखने को मिल रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story