संविधान के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें : डीएम

WhatsApp Channel Join Now
संविधान के आदर्शों को जीवन में आत्मसात करें : डीएम


दरभंगा, 26 नवंबर (हि.स.)।संविधान दिवस के अवसर पर बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को भारतीय -संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ कराया।

इस अवसर पर डीएम ने कहा कि 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया था। इसके बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। संविधान के निर्माण में दो वर्ष, 11 माह और 18 दिन लगे थे।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता और अखंडता के प्रति निष्ठावान रहने की प्रेरणा देता है। संविधान दिवस सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुता के मूल आदर्शों के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर है। संविधान नागरिकों को अधिकारों के साथ उनके कर्तव्यों का भी बोध कराता है।

डीएम ने सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों से संवैधानिक मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा उनके अनुरूप आचरण करने की अपील की।

मौके पर उप विकास आयुक्त स्वप्निल, अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन) सलीम अख्तर सहित समाहरणालय की विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story