डीएम के जनता दरबार में 87 फरियादियों ने लगाई फरियाद
Aug 1, 2026, 17:45 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया 01 अगस्त(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में डीएम के जनता दरबार में 87 फरियादियों के फरियाद पर सुनवाई हुई।
जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।
इस क्रम में डीएम ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनता दरबार में अधिकांश जमीन विवाद और जमीन से जुड़े मामलों में अंचल कार्यालय से जुड़े मामले रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

