डीएम के जनता दरबार में 125 की फरियादियों की सुनी गई फरियाद
Aug 22, 2026, 17:34 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
अररिया 22 अगस्त(हि.स.)। समाहरणालय के परमान सभागार में डीएम विनोद दूहन के जनता दरबार में शनिवार को 125 फरियादियों की फरियाद सुनी ।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन डीएम के समक्ष प्रस्तुत किए।
जनता दरबार में जिला पदाधिकारी ने आमजनों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

