'सबका सम्मान, जीवन आसान': जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 45 फरियादियों की समस्याएं, तुरंत निपटारे के सख्त निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
'सबका सम्मान, जीवन आसान': जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 45 फरियादियों की समस्याएं, तुरंत निपटारे के सख्त निर्देश


कटिहार, 26 अक्टूबर (हि.स.)। सबका सम्मान, जीवन आसान के संकल्प के तहत समाहरणालय परिसर में आयोजित जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम में सोमवार को डीएम आशुतोष द्विवेदी ने 45 लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में पहुंचे सभी फरियादियों के आवेदनों पर बिंदुवार संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को तय समय-सीमा के भीतर मामलों के त्वरित व पारदर्शी निष्पादन का कड़ा निर्देश दिया।

राजस्व, नगर निगम और विद्युत से जुड़े रहे अधिकांश मामले

सोमवार को आयोजित जनता दरबार में पहुंचे कुल 45 मामलों में सर्वाधिक शिकायतें राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहीं। इसके अलावा नगर निगम, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, शिक्षा, विद्युत विभाग तथा लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी (PGRO) से जुड़े मामले प्रमुखता से सामने आए। डीएम ने सभी मामलों को एक-एक कर सुना और कई सामान्य मामलों का मौके पर ही समाधान कराया, जबकि तकनीकी एवं कानूनी पहलुओं से जुड़े आवेदनों को संबंधित पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के आदेश दिए।

सप्ताह में दो दिन सीधा संवाद

जिले में आम नागरिकों की समस्याओं के प्रभावी समाधान के लिए प्रत्येक सप्ताह सोमवार और शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वयं जनता दरबार आयोजित कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि प्रशासनिक व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य जनता को राहत पहुंचाना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को हिदायत दी कि जनता दरबार में आए आवेदनों को लंबित न रखा जाए और स्थल निरीक्षण कर वास्तविक पीड़ितों को अविलंब न्याय दिलाया जाए।

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

767050 Articles

Share this story