फूड प्रोसेसिंग और फैब्रिकेशन इकाइयों की निर्माण का लिए डीएम ने किया स्थलिय निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
फूड प्रोसेसिंग और फैब्रिकेशन इकाइयों की निर्माण का लिए डीएम ने किया स्थलिय निरीक्षण


नालंदा, 31 जुलाई (हि.स.)। जिले में औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने शुक्रवार को इस्लामपुर प्रखंड अंतर्गत ब्रह्मगावां में प्रस्तावित विशाल औद्योगिक क्षेत्र की भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और संबंधित विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। ब्रह्मगावां (इस्लामपुर) में 564 एकड़ में विस्तृत इंडस्ट्रियल एरिया नालंदा जिले के आर्थिक ढांचे को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा। स्थलीय भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी ने स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से सीधे बातचीत की।

उन्होंने परियोजना के लाभों के बारे में जानकारी दी और उनकी बातें तथा सुझाव सुने। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इस क्षेत्र के विकास से स्थानीय लोगों के जीवन स्तर में व्यापक सुधार आएगा।फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स कृषि-प्रधान जिला होने के नाते स्थानीय कृषि उत्पादों के प्रसंस्करण और मूल्य संवर्धन के लिए खाद्य प्रसंस्करण इकाइयां स्थापित की जाएंगी।

छोटे और मध्यम स्तर के तकनीकी व निर्माण उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए फैब्रिकेशन और मैन्युफैक्चरिंग इकाइयों को जगह दी जाएगी। अन्य सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों को भी प्रोत्साहित किया जाएगा। इस औद्योगिक क्षेत्र के पूर्ण रूप से चालू होने पर जिले के हजारों युवाओं को (प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष) रोजगार के अवसर मिलेंगे, जिससे पलायन पर भी रोक लगेगी।

फूड प्रोसेसिंग यूनिट्स लगने से स्थानीय किसानों को अपनी फसलों का उचित और बेहतर मूल्य मिलेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी उदिता सिंह ने कहा कि प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र नालन्दा को औद्योगिक मानचित्र पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। यह परियोजना न केवल औद्योगिक निवेश को आकर्षित करेगी, बल्कि स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार, किसानों की आय में वृद्धि तथा क्षेत्रीय आर्थिक विकास का मजबूत आधार भी बनेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story