स्केटिंग करते हुए 53 दिन में पहुंचे केदारनाथ, डीएम ने किया सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
स्केटिंग करते हुए 53 दिन में पहुंचे केदारनाथ, डीएम ने किया सम्मानित


भागलपुर, 12 मई (हि.स.)। भागलपुर के युवाओं ने आस्था और जुनून की अनोखी मिसाल पेश की है। भागलपुर के सन्नी कुमार और मोकामा के दो युवकों ने सुल्तानगंज के पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा घाट से गंगाजल लेकर स्केटिंग करते हुए 53 दिनों में केदारनाथ धाम की यात्रा पूरी की। तीनों युवकों ने अपनी पीठ पर गंगाजल लेकर कठिन रास्तों को पार किया और बाबा केदारनाथ धाम पहुंचकर जलार्पण किया।

इस अनोखी यात्रा की चर्चा अब पूरे क्षेत्र में हो रही है। यात्रा पूरी करने के बाद स्केटिंग कोच अमन कुमार तीनों युवकों को लेकर भागलपुर के जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी से मिलने पहुंचे। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभी युवकों और उनके कोच को बधाई देते हुए उनके साहस, आस्था और समर्पण की सराहना की।

डीएम डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि यह भागलपुर और बिहार के लिए गर्व की बात है कि युवाओं ने स्केटिंग करते हुए लंबी दूरी तय कर बाबा केदारनाथ धाम में जलार्पण किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की यह यात्रा दूसरों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी। वहीं इस उपलब्धि के बाद युवकों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story