जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 15 से अधिक फरियादियों की शिकायतें

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में डीएम ने सुनीं 15 से अधिक फरियादियों की शिकायतें


दरभंगा, 06 नवंबर (हि.स.)। जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उनके कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 15 से अधिक फरियादियों ने ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से अपनी समस्याएं रखीं।

डीएम ने सभी शिकायतों को गंभीरता और संवेदनशीलता से सुनते हुए कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। वहीं, शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों के पास भेजकर शीघ्र जांच एवं प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिलाधिकारी ने स्वयं दूरभाष पर कई अधिकारियों से बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनता दरबार में आपूर्ति, समाज कल्याण, ग्रामीण विकास, सहकारिता एवं राजस्व विभाग से जुड़े मामले सामने आए।

डीएम ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनशिकायतों की निष्पक्ष जांच कर समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उनका निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773680 Articles

Share this story