जनता दरबार में 30 से अधिक परिवादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निष्पादन

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में 30 से अधिक परिवादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का मौके पर निष्पादन


दरभंगा , 25 सितंबर (हि.स.)।

जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कार्यालय कक्ष में जनता दरबार आयोजित किया गया। इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से पहुंचे 30 से अधिक परिवादियों की समस्याएं सुनी गईं। जिलाधिकारी ने गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ मामलों को सुनते हुए कई शिकायतों का मौके पर ही त्वरित निष्पादन किया।

शेष आवेदनों को संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को भेजते हुए शीघ्र जांच कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। जनता दरबार में राजस्व, ऊर्जा, नगर निगम, पंचायती राज, शिक्षा, श्रम एवं पीएचईडी समेत विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। कई मामलों के समाधान को लेकर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध, प्रभावी एवं पारदर्शी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। पदाधिकारी प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच करते हुए संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों के शीघ्र निष्पादन से आम लोगों का प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत होगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story