हनुमाननगर प्रखंड-सह-अंचल भवन का निर्माण समय पर पूरा करने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
हनुमाननगर प्रखंड-सह-अंचल भवन का निर्माण समय पर पूरा करने का निर्देश


दरभंगा, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जिलाधिकारी कौशल कुमार ने बुधवार को हनुमाननगर प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक से निर्माण कार्य की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के क्रम में डीएम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता रविंद्र कुमार रवि तथा संवेदक को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने संबंधित अभियंताओं को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित अवधि में भवन निर्माण पूरा कराने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story