जनता दरबार में आए 105 आवेदनों का जिलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जनता दरबार में आए 105 आवेदनों का जिलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया निर्देश

जनता दरबार में आए 105 आवेदनों का जिलाधिकारी ने कार्रवाई का दिया निर्देश

सारण, 03 जुलाई (हि.स.)। जिला प्रशासन द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जा रहा है। सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के तहत आज शुक्रवार को जिलाधिकारी ने जिला मुख्यालय में 105 आवेदकों से मुलाकात की।

जिलाधिकारी ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दरबार में पहुंचे अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़े थे। मामलों की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निष्पादन और आवश्यक कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story