जिला कराटे एसोसिएशन की दिव्या राज ने नेशनल स्तर पर जीती गोल्ड मेडल,प्राप्त की ब्लैक बेल्ट

WhatsApp Channel Join Now
जिला कराटे एसोसिएशन की दिव्या राज ने नेशनल स्तर पर जीती गोल्ड मेडल,प्राप्त की ब्लैक बेल्ट


अररिया 19 अगस्त(हि.स.)। कटिहार में आयोजित शोतोकान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के बैनर तले राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में अररिया जिला कराटे एसोसिएशन की दिव्या राज ने नेशनल स्तर पर गोल्ड मेडल जीतकर अररिया जिला का नाम रोशन की।

राजेश कुमार की पुत्री दिव्या राज ने रेनशी सह बिहार स्टेट चीफ ऑफ कराटे सहसचिव शमशाद अंसारी के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग ली थी। टीएमएए-एसकेएआई भारत शाखा के संचालक हांसी टाइगर नसीम खान के नेतृत्व में आयोजित नेशनल स्पर्धा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के साथ ही दिव्या राज ने कराटे में ब्लैक बेल्ट प्राप्त की।दिव्या राज इस वर्ष 2026 में अररिया जिला के एकमात्र छात्रा है,जो ब्लैक बेल्ट के लिए चयनित होकर ब्लैक बेल्ट प्राप्त की।

दिव्या राज के इस कामयाबी पर फारबिसगंज अनुमंडल पदाधिकारी अभय कुमार तिवारी,फारबिसगंज डीसीएलआर अजीत कुमार, थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह,सेंसेई राजिद खान, सेंसेई अदनान, सेंसेई मेराज, सेंसेई टाइगर फिरोज, सेंसेई जूही, सेंसेई काजल वर्मा, सेंसेई सत्यजीत, सेंसेई रामदेव लोहारा, सेंसेई अंकित, कुमार, सेंसेई जूही कुमारी, नूर हसन, तमाल सेन, अनिल अग्रवाल, अभिषेक कुमार, खुर्शीद खान, पिंटू गोयल, रवि कुमार,संजय अग्रवाल, हरीश अग्रवाल , आदि ने दिव्या राज को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story