कटिहार रेलमंडल के नये वाणिज्य प्रबंधक बने कुमार जितेंद्र सिंह

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार रेलमंडल के नये वाणिज्य प्रबंधक बने कुमार जितेंद्र सिंह


कटिहार, 29 मई (हि.स.)। कटिहार रेल मंडल के लोकप्रिय एवं अनुभवी रेल अधिकारी कुमार जितेंद्र सिंह को पदोन्नति देते हुए मंडल वाणिज्य प्रबंधक (डीसीएम) नियुक्त किया गया है। उनकी इस पदोन्नति से रेल अधिकारियों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। इस नई नियुक्ति को उनके बेहतर सेवा रिकॉर्ड का सम्मान माना जा रहा है।

कुमार जितेंद्र सिंह अपने सरल व्यवहार, कुशल कार्यशैली और प्रशासनिक दक्षता के लिए विख्यात हैं। इससे पहले उन्होंने सहायक वाणिज्य प्रबंधक (एसीएम) के रूप में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। एसीएम के कार्यकाल में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार तथा रेलवे की वाणिज्यिक गतिविधियों को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका बेहद सराहनीय रही है।

नई जिम्मेदारी मिलने पर कटिहार रेल परिवार ने कुमार जितेंद्र सिंह को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। रेल परिवार को उम्मीद है कि उनके अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता का बड़ा लाभ अब पूरे कटिहार रेल मंडल को मिलेगा। बधाई देने वालों का कहना है कि उनके कुशल नेतृत्व में कटिहार रेल मंडल वाणिज्यिक और यात्री सुविधाओं के क्षेत्र में कामयाबी की नई ऊंचाइयों को छुएगा

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story