कटिहार रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा का हाजीपुर स्थानांतरण

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार रेल मंडल के मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा का हाजीपुर स्थानांतरण


कटिहार, 31 मार्च (हि.स.)। कटिहार रेल मंडल में पदस्थापित मंडल वाणिज्य प्रबंधक संगीता मीणा के हाजीपुर जोन में स्थानांतरण के अवसर पर एक भव्य विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके कुशल नेतृत्व, उत्कृष्ट कार्यशैली और विभागीय विकास में दिए गए उल्लेखनीय योगदान की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनूप कुमार सिंह, सहायक वाणिज्य प्रबंधक जितेंद्र कुमार सिंह और निशांत कुमार सहित वाणिज्य विभाग के अनेक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए डीसीएम संगीता मीणा के साथ बिताए पलों को स्मरण किया।

संगीता मीणा ने अपने भावुक संबोधन में कटिहार रेल मंडल में मिले सहयोग, स्नेह और विश्वास के लिए सभी सहकर्मियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यहां का अनुभव उनके लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा और भविष्य में भी वे पूरे समर्पण और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती रहेंगी।

समारोह का सफल संचालन वाणिज्य कार्यालय अधीक्षक जेनी लकड़ा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। अंत में, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story