शहरी क्षेत्र को चार भागों में बांटकर जलजमाव की समस्या का समाधान होगा: ई.आई पी गुप्ता
सहरसा, 02 मई (हि.स.)। नगर निगम अपने स्थापना काल से ही जल जमाव की समस्या से ग्रसित है।ऐसे में मानसून आने वाला है जल जमाव की समस्या से निजात के लिए कितना क्या कहां प्री तैयारी करनी है। इसके लिए नगर निगम आयुक्त इंजीनियर वार्ड निगम पार्षद एवं स्थानीय जनता के साथ समन्वय स्थापित कर जलजमाव की समस्या को दूर करना है।उक्त बाते विधायक इंजीनियर आई पी गुप्ता ने कही।
साथ ही आगामी मॉनसून को देखते शहरी क्षेत्र में जल जमाव की होनेवाली समस्या को लेकर स्थानीय आईआईपी विधायक ई आईपी गुप्ता ने शनिवार को परिसदन में मीडिया प्रतिनिधियों को विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि नगर निगम में जल जमाव की समस्या को देखते पूरे शहरी क्षेत्र को चार भागों में बांटकर समस्या समाधान की दिशा में कार्य किया जाएगा।जिसके अंतर्गत ग्रीन जोन, रेड जोन, येलो जोन, पिंक जोन में निगम क्षेत्र को बांटकर समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इसके लिए 11-11 वार्ड को एक जोन में रखा जाएगा। जोन के स्थानीय वार्ड पार्षद सहित वहां के लोगों के बीच बैठक कर समस्या के समाधान के लिए विस्तृत जानकारी ली जाएगी। साथ ही नगर निगम के संसाधन की भी विस्तृत जानकारी लेते समस्या का समाधान किया जाएगा। जिससे आने वाले मॉनसून में शहरी क्षेत्र के किसी भी लोगों को जल जमाव से जूझना नहीं पड़े। यह उनकी प्राथमिकताओं में है।इस समस्या का समाधान मॉनसून से पूर्व पूरा कराने का कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में जो नाला निर्माण हुआ है उससे जल जमाव की समस्या का समाधान नहीं हो सकता। इसके लिए स्थानीय लोगों से जानकारी लेते वॉटर लॉगिंग एरिया से पानी ले जाने की क्या व्यवस्था हो सकती है इस पर निर्णय लिया जाएगा।
वहीं उन्होंने सदर अस्पताल की स्थिति को लेकर कहा कि आम लोगों की समस्या को देखते उन्होंने निर्णय लिया है कि महीने में एक दिन अस्पताल में स्वास्थ्य दरबार लगाएंगे एवं मरीजों व परिजनों की समस्याओं को जानेंगे।साथ ही समस्या समाधान में सदर अस्पताल को आने वाली समस्या का भी जानकारी लेंगे एवं उसका समाधान करने का कार्य करेंगे। जिससे मरीजों को सुलभ चिकित्सा मिल सके।
मौके पर राजद जिलाध्यक्ष प्रो मो ताहिर, आईआईपी प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, वरिष्ठ राजद नेता रंजीत कुमार यादव, भकपा माले नेता कुंदन कुमार, आईआईपी जिलाध्यक्ष विद्या शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

