फोरलेन में डायवर्सन नहीं होने पर ग्रामीण और जनप्रतिनिधियों ने किया सड़क जाम
भागलपुर, 07 मार्च (हि.स.)। भागलपुर मुंगेर फोरलेन सड़क मार्ग के खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन नहीं होने को लेकर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने एकजुट होकर शनिवार को सड़क जाम कर दिया।
इस मामले में खड़िया पिपरा के मुखिया संजय कुमार सिंह ने बताया कि भागलपुर मुंगेर फोर लाइन में खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन की स्वीकृति विभाग के द्वारा होने के बावजूद नहीं देने पर स्थल पर घंटों सड़क जाम करते हुए जिला प्रशासन एवं फोरलेन के अधिकारियों से खड़िया पिपरा होल्ट के पास डायवर्सन करने की मांग की गई। ऐसा नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है। वहीं मुंगेर जिले के जिलाधिकारी ने दूरभाष पर खड़िया पिपरा मुखिया संजय कुमार सिंह को आश्वासन देते हुए कहा कि सोमवार को कार्यालय आकर बातचीत करें और खड़िया पिपरा होल्ट में डायवर्सन दिए जाने की बात कही।
उल्लेखनीय है कि मुखिया संजय कुमार सिंह ने बिहार सरकार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी और भागलपुर जिले के जिला पदाधिकारी को पत्र लिखकर इस मामले से अवगत भी कराया था। इस मौके पर खडिया पिपरा के मुखिया संजय कुमार सिंह, मुंगेर के बरियापुर के जिला परिषद सदस्य दुर्गेश कुमार सिंह, सरपंच उधो यादव, पैक्स अध्यक्ष राजेश कुमार, मुन्ना जयसवाल, वार्ड सदस्य सहित सैंकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

