जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने लिया भाग

WhatsApp Channel Join Now
जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद ने लिया भाग


अररिया, 19 नवम्बर(हि.स.)। समाहरणालय स्थित परमान सभागार में बिहार सरकार के मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद की उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं एवं केंद्र तथा राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री के साथ समिति के सदस्यों ने जिले की विकास संबंधी प्राथमिकताओं, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं आमजन से जुड़ी समस्याओं के समाधान को लेकर चर्चा की।साथ ही, संबंधित अधिकारियों के साथ योजनाओं को समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से धरातल पर उतारने तथा उनका लाभ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के समय पर संचालित किए जाने का मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया।इसके अलावा जिला के सिमराहा थाना क्षेत्र में लगातार हो रही आगजनी की घटना के बीच अग्निशमन की गाड़ी नहीं रहने का मुद्दा भी सदस्यों के द्वारा उठाया गया।

बैठक से पहले जिलाधिकारी विनोद दूहन ने बिहार सरकार के पर्यावरण,वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ रामचंद्र प्रसाद का स्वागत बुके प्रदान कर किया गया।बैठक में विभागवार योजनाओं की समीक्षा की गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779850 Articles

Share this story