जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक, सभी पात्र लाभुकों तक राशन पहुंचाने का निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक, सभी पात्र लाभुकों तक राशन पहुंचाने का निर्देश


अररिया, 23 मार्च(हि.स.)।

डीएम विनोद दूहन की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित परमान सभागार में सोमवार को जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की समीक्षात्मक बैठक हुई। बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, एसआईओ, राशन कार्ड, निरीक्षण, आधार सीडिंग, ई-केवाईसी सहित अन्य विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा बताया कि माह फरवरी में 90.86 प्रतिशत खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित किया गया है। वहीं माह मार्च का अब तक 39.54 प्रतिशत खाद्यान्न वितरण पूर्ण कर लिया गया है।जिला पदाधिकारी द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत वितरण समय पर सुनिश्चित किया जाए ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में एसआईओ, राशन कार्ड से संबंधित लंबित मामलों, आधार सीडिंग एवं ई-केवाईसी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी एमओ को निर्देश दिया कि लंबित ई-केवाईसी का कार्य तेजी से पूर्ण करें। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों को योजना का दिलाने हेतु नए राशन कार्ड की स्वीकृति निर्धारित समय सीमा में सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।

डॉ. अम्बेडकर समग्र सेवा अभियान के अंतर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों के लिए नए राशन कार्ड निर्माण की प्रगति पर भी समीक्षा की गई। इसके अतिरिक्त सस्पेक्टेड डाटा की समीक्षा करते हुए आवश्यक सुधार करने तथा जन वितरण प्रणाली के लाइसेंस के अद्यतन की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों को पीडीएस का नियमित निरीक्षण करने एवं गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जिला आपूर्ति पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी अररिया एवं फारबिसगंज सहित सभी प्रखंडों के एमओ उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story