जन समस्याओं के निपटारे में मिल का पत्थर साबित हो रहा सहयोग शिविर: रवि प्रकाश

WhatsApp Channel Join Now
जन समस्याओं के निपटारे में मिल का पत्थर साबित हो रहा सहयोग शिविर: रवि प्रकाश


जन समस्याओं के निपटारे में मिल का पत्थर साबित हो रहा सहयोग शिविर: रवि प्रकाश


नवादा, 07 जुलाई (हि.स.) । राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन के द्वारा मंगलवार को नवादा सदर प्रखंड के सिसवा गांव में मुखिया विपिन कुमार सिंह की अध्यक्षता में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें नवादा के जिला अधिकारी रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान सहित सभी विभाग के पदाधिकारी ने हिस्सा लेकर जन समस्याओं का निपटारा किया।

डीएम ने कहा कि सहयोग शिविर जवान समस्याओं के निपटारे में मिल का पत्थर साबित हो रही है एक-एक लोगों की शिकायतों को दूर कर दिया जाएगा।

मुखिया विपिन कुमार सिंह ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि सौभाग्य की बात है कि सिसवां गांव में सहयोग शिविर का आयोजन कर सैकड़ो मामलों का निपटारा किया गया ।इस जन सहयोग के लिए जिला प्रशासन धन्यवाद के पात्र है ।

सैकड़ो ग्रामीणों ने अपनी जन समस्याओं को रखा ।जिसका डीएम ने निपटारे के आदेश दिए। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि चंद्रशेखर आजाद उर्फ टुन्नी सिंहआदि उपस्थित थे ।कौआकोल प्रखण्ड के छबैल पंचायत अंतर्गत पैक्स गोदाम भवन में सहयोग सह जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सदर एसडीओ अमित अनुराग,बीडीओ डॉ० अखिलेश कुमार,सीओ मनीष कुमार एवं स्थानीय मुखिया भोला प्रसाद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

“सबका सम्मान, जीवन आसान” अभियान के तहत आयोजित इस शिविर में आम लोगों की समस्याओं के समाधान और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों के अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे।

इन काउंटरों पर विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन जमा किए। शिविर में मौजूद एसडीओ के द्वारा कई समस्याओं को सुनकर उसका त्वरित निष्पादन किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजय कुमार सुमन

Share this story