मानसून में छपरा को डूबने से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने संभाली कमान

WhatsApp Channel Join Now
मानसून में छपरा को डूबने से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने संभाली कमान


मानसून में छपरा को डूबने से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने संभाली कमान


मानसून में छपरा को डूबने से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने संभाली कमान


मानसून में छपरा को डूबने से बचाने के लिए जिलाधिकारी ने संभाली कमान


सारण, 23 मई (हि.स.)। आगामी मानसून के दौरान शहर को जलजमाव की समस्या से सुरक्षित रखने के लिए जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव प्रशासनिक अमले के साथ पूरे शहर का सघन जमीनी निरीक्षण किया और चेतावनी दी कि जल निकासी के कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने नाला सफाई के शेष कार्यों और अधूरे नाला निर्माण को उच्च प्राथमिकता के आधार पर हर हाल में 31 मई तक पूरा करने का कड़ा निर्देश दिया है।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों का जायजा लेते हुए संबंधित एजेंसियों को युद्धस्तर पर काम करने को कहा, साढ़ा ढाला से कदम चौक, पुलिस लाइन तथा पटेल छात्रावास से रेलवे लाइन तक के क्षेत्रों में राइट ऑफ वे चिन्हित कर अविलंब नाला निर्माण और अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है। बुढ़िया माई बचपन प्ले स्कूल से जगदम कॉलेज, रामनगर तथा पटेल छात्रावास से सुधा मिल्क पार्लर तक नालों की गहरी सफाई और सुपर सकर मशीन से गाद निकालने के आदेश बुडको और नगर निगम को दिए गए हैं। भुतहा ढाला के पास कल्वर्ट की सफाई के लिए रेलवे के साथ बेहतर तालमेल बनाने तथा मठिया मोड़ से दूधिया पोखर तक पथ निर्माण विभाग को सफाई करने को कहा गया है। इसके अलावा, पुलिस लाइन के पास शेष नाला निर्माण को 3 दिनों में पूरा कर कचरा रोकने के लिए जाली लगाने का निर्देश मिला है।

जिलाधिकारी ने सड़क और नाला निर्माण से जुड़ी सभी एजेंसियों को आपसी समन्वय के साथ तय समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की हिदायत दी है, ताकि मानसून में आम जनता को कोई परेशानी न हो।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान जिलाधिकरी के साथ नगर आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, परियोजना निदेशक बुडको, वरीय परियोजना अभियंता, पुल निर्माण निगम, नगर निगम के अभियंता तथा अंचलाधिकारी सदर सहित सभी संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story