जिलाधिकारी ने जनता दरबार में 52 फरियादियों की सुनी समस्या

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने जनता दरबार में 52 फरियादियों की सुनी समस्या


जिलाधिकारी ने जनता दरबार में 52 फरियादियों की सुनी समस्या


जिलाधिकारी ने जनता दरबार में 52 फरियादियों की सुनी समस्या


सारण, 23 मार्च (हि.स.)। आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने आज कुल 52 आवेदकों की समस्याओं को व्यक्तिगत रूप से सुना और उनके निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए।

जनता दरबार में आए अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित रहे। एकमा के एक आवेदक ने अपनी निजी जमीन पर सार्वजनिक शौचालय निर्माण की शिकायत की, जिस पर जिलाधिकारी ने बीडीओ को जाँच के आदेश दिए। वहीं, मांझी की एक महिला द्वारा मृत पति की जमीन का दाखिल-खारिज न होने की शिकायत पर डीएम ने अंचलाधिकारी को निर्देशित करते हुए मामले की स्वयं सुनवाई करने का निर्णय लिया।

भूमि विवाद ई-मापी के बावजूद गृह निर्माण में बाधा डालने के मामले में सदर एसडीओ को सुनवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। कैंसर पीड़ित के आयुष्मान कार्ड न होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने फोन के माध्यम से सिविल सर्जन को तत्काल कार्ड बनवाने का आदेश दिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ और दबंगों द्वारा जमीन कब्जे की शिकायतों पर भी जाँच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि सप्ताह के प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को यह दरबार आयोजित होगा, ताकि प्रशासन सीधे जनता से जुड़कर उनकी बाधाओं को दूर कर सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story