जिलाधिकारी ने दिए खाद की कालाबाजारी रोकने और नलकूपों की त्वरित मरम्मत के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने दिए खाद की कालाबाजारी रोकने और नलकूपों की त्वरित मरम्मत के निर्देश


जिलाधिकारी ने दिए खाद की कालाबाजारी रोकने और नलकूपों की त्वरित मरम्मत के निर्देश


सारण, 08 अगस्त (हि.स.)।समाहरणालय सभागार में जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि टास्क फोर्स एवं कृषि समन्वय समिति की संयुक्त बैठक संपन्न हुई। बैठक में खरीफ फसलों की प्रगति, उर्वरक एवं बीज की उपलब्धता, सिंचाई व्यवस्था तथा कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने प्रखंडवार उर्वरक की आवश्यकता और आपूर्ति की समीक्षा करते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि खाद की कालाबाजारी और अवैध भण्डारण पर कड़ी कार्रवाई की जाए। शिथिलता बरतने वाले प्रखंड कृषि अधिकारियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश जिला कृषि पदाधिकारी को दिए गए।

सिंचाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि नहरों के टेल एंड तक पानी पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। जहां भी गाद, पेड़-पौधे या अन्य कारणों से जलप्रवाह बाधित है, उसे एक सप्ताह के भीतर दुरुस्त किया जाए। इसके अतिरिक्त जिले में बंद पड़े नलकूपों को भी एक सप्ताह के अंदर मरम्मत कराने तथा विद्युत संबंधी बाधाओं को तत्काल दूर करने का आदेश दिया।

बैठक में मिट्टी जांच कार्य में तेजी लाने और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फॉर्मर रजिस्ट्री में आ रहे अंतर को दूर करने का निर्देश प्रखंड कृषि अधिकारियों को दिया, ताकि पात्र किसानों को समय पर योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story