जिलाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने जिला पंचायत कार्यालय का किया औचक निरीक्षण


सारण, 06 अगस्त (हि.स.)।जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने जिला पंचायत कार्यालय का निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर अभिलेखों के संधारण, लंबित पत्राचार और विभागीय कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

भवन की जर्जर स्थिति पर संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी ने भवन प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को तत्काल तकनीकी जांच कराकर शीघ्र मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा, अभिलेखों के सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रख-रखाव के लिए प्रधान सहायक की अध्यक्षता में एक समिति गठित करने तथा अनुपयोगी दस्तावेजों का नियमानुसार निष्पादन करने का हुक्म दिया।

विभागीय अनुशासन को मजबूत करने के उद्देश्य से डीएम ने पंचायत सचिवों के विरुद्ध लंबित विभागीय कार्यवाहियों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुदृढ़ अभिलेख प्रबंधन और पारदर्शिता से ही पंचायती राज की योजनाओं का लाभ आम जनता तक समय पर पहुँचाया जा सकता है। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत राज पदाधिकारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story