जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण


जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने किया ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण


सारण, 18 जुलाई (हि.स.)। जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने शनिवार को संयुक्त रूप से सदर प्रखण्ड स्थित ईवीएम वेयरहाउस का त्रैमासिक भौतिक निरीक्षण किया । इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, प्रवेश नियंत्रण और ईवीएम मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव का बारीकी से जायजा लिया। अधिकारियों ने सुरक्षा में तैनात जवानों की मुस्तैदी, नियंत्रण कक्ष और परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने सुरक्षा कर्मियों को चौबीसों घंटे अलर्ट रहने तथा हर गतिविधि का नियमित लॉग-बुक संधारण करने का निर्देश दिया। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा मानकों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और परिसर की सुरक्षा अभेद्य रखी जाएगी। इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के प्रतिनिधि एवं वेयरहाउस संबंधित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story