जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन
भागलपुर, 19 मार्च (हि.स.)। सहकारिता विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजन गुरुवार को किया गया। यह कार्यक्रम भागलपुर के टाउन हॉल, भागलपुर में आयोजित किया गया। जिसमें जिले के सभी पैक्स अध्यक्षों, प्रबंधकों एवं व्यापार मंडल अध्यक्षों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने किया। अपने संबोधन में उन्होंने सहकारिता क्षेत्र को मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि किसानों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहे। वहीं, सम्मानित अतिथि के रूप में अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और सहकारिता के विकास पर अपने विचार रखे।
कार्यशाला के दौरान सहकारिता से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, प्रबंधन कौशल और आधुनिक तकनीकों पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण देकर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सहकारिता से जुड़े पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

