जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
अररिया, 30 सितम्बर (हि.स.)। जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन बुधवार को विभिन्न खेल स्पर्धाओं में जिले के विद्यालयों से आए बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
दूसरे दिन नेताजी सुभाष स्टेडियम, इंडोर स्टेडियम एवं खेल भवन-सह-व्यायामशाला में विभिन्न खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं।
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं शामिल हो रहे हैं।
प्रतियोगिता के दौरान एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, शतरंज, योगा, क्रिकेट, वूशु, हॉकी, रग्बी, खो-खो, साइकिलिंग, टेबल टेनिस, तीरंदाजी, तलवारबाजी एवं सेपक टकरा सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है।जिसमें प्रतिभागियों ने अपना दमखम दिखाया।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

