सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल खरीद को लेकर जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक

WhatsApp Channel Join Now
सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल खरीद को लेकर जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक


सामाजिक सुरक्षा के तहत कंबल खरीद को लेकर जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक


सुपौल, 16 अक्टूबर (हि.स.)। सामाजिक सुरक्षा के तहत वस्त्र वितरण कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार को सुपौल में जिला स्तरीय क्रय समिति की बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान ऊनी कंबलों की खरीद से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक अनुराग कुमार सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में गैर-योजनान्तर्गत सामाजिक सुरक्षा मद में वस्त्र वितरण कार्यक्रम के लिए प्राप्त आवंटन के आलोक में निविदा के माध्यम से ऊनी कंबल क्रय करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

इस दौरान कंबल खरीद की प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं वित्तीय प्रावधानों के अनुरूप संपन्न कराने पर जोर दिया गया।

समिति ने खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने तथा निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित करने से जुड़े पहलुओं पर विचार-विमर्श किया। बैठक का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा मद में उपलब्ध आवंटन के तहत वस्त्र वितरण कार्यक्रम के लिए आवश्यक कंबलों की खरीद प्रक्रिया को नियमानुसार आगे बढ़ाना है। इसके तहत निविदा प्रक्रिया के माध्यम से खरीद से संबंधित आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761904 Articles

Share this story