छपरा में नेशनल जेवलिन डे पर जिला स्तरीय भाला फेंक प्रतियोगिता आयोजित

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 07 अगस्त (हि.स.)। छपरा में पांचवें नेशनल जेवलिन डे के अवसर पर शुक्रवार को जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सिंथेटिक ग्राउंड में जिला स्तरीय जेवलिन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सारण जिला एथलेटिक्स संघ के तत्वावधान में आयोजित यह प्रतियोगिता ओलंपियन नीरज चोपड़ा के ऐतिहासिक स्वर्ण पदक के सम्मान में कराई गई।

संघ के सचिव गजेंद्र सिंह एवं कार्यकारी अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि राज्य संघ के निर्देशानुसार इस प्रतियोगिता का आयोजन चार आयु वर्गों में किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य उभरती खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें तराशना है।

प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। संयोजक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आयोजन की सबसे बड़ी उपलब्धि अंडर-16 बालिका वर्ग की खिलाड़ी शिल्पी कुमारी रहीं। शिल्पी ने 25.93 मीटर भाला फेंककर अपनी बेहतरीन क्षमता का प्रदर्शन किया। संघ ने निर्णय लिया है कि शिल्पी जैसी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए विशेष कोचिंग और मार्गदर्शन दिया जाएगा।

सह संयोजक कमलजीत कुमार के अनुसार, पुरुष वर्ग में आदित्य कुमार प्रथम, प्रिंस कुमार द्वितीय और सूरज कुमार तृतीय रहे। अंडर 16 बालक वर्ग में मुन्ना कुमार प्रथम, रोहित द्वितीय व किसन तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 18 बालिका वर्ग में खुशी कुमारी ने पहला, सोनाली ने दूसरा और राजनंदनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं अंडर 16 बालिका वर्ग में शिल्पी प्रथम, रागिनी द्वितीय और सीता तृतीय रहीं। विजेताओं को खेल प्रशिक्षक रमेश सिंह, डीके सिंह व अशोक सिंह ने मेडल देकर सम्मानित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story