पूर्णिया में 9वीं जिला स्तरीय रोड साइकिलिंग चैम्पियनशिप संपन्न
पूर्णिया, 04 अक्टूबर (हि.स.)। प्रतियोगिता का शुभारंभ वरीय उप समाहर्ता रविशंकर झा ने किया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश्वर, रहमान जी, नैना प्रसाद, कंचन जी, ब्यूटी रूबी, सोनिया जी और एस.के. मिशन स्कूल से अनुभव कीर्ति सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विभिन्न आयु वर्गों में जिले के विभिन्न विद्यालयों के बालक-बालिका साइकिलिस्टों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में चाणक्य स्टडी प्वाइंट ने सर्वाधिक पदक जीतकर ओवरऑल चैंपियन की ट्रॉफी जीती, जबकि एस.के. मिशन स्कूल ओवरऑल रनर-अप रहा। मुख्य अतिथि ने सभी विजेताओं को पदक एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
दूसरे दिन के परिणाम इस प्रकार रहे
कैडेट-1: स्वर्ण- इल्हाम रियाज़, रजत- आर्यन कुमार, कांस्य- एम.डी. हुजैफ
कैडेट-2: स्वर्ण- कुमार प्रियांशु प्रताप, रजत- रुद्रांश मोहन, कांस्य- ऋतुराज पाल
युवा बालिका: स्वर्ण- लारेब फातमा
युवा बालक: स्वर्ण- आरव कुमार
सब-जूनियर बालक: स्वर्ण- अमन कुमार मिश्रा
बालिका वर्ग (सब-जूनियर/जूनियर/सीनियर): स्वर्ण- साक्षी कुमारी
जूनियर बालक: स्वर्ण- देव कुमार
चैम्पियनशिप के सफल आयोजन में डॉ. आलोक, डॉ. अंगद, सुदर्शन जी, विजय शंकर, नवीन सिंह, राजू झा, निशित, राकेश कुमार पवन, अमित, राजीव रंजन सहित पूर्णिया जिला साइकिलिंग संघ के सभी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। साथ ही श्रीराम सेवा संघ, एनसीसी कैडेट्स, यातायात पुलिस और एनएचएआई का सहयोग सराहनीय रहा।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नंदकिशोर सिंह

