राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिले का मुक्केबाजी टीम घोषित

WhatsApp Channel Join Now
राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिले का मुक्केबाजी टीम घोषित


सारण, 18 मार्च (हि.स.)। जिले के बॉक्सिंग संघ के तत्वावधान में जिला स्तरीय मुक्केबाजी चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों और क्लबों के जूनियर बालक, बालिका एवं यूथ बालक, बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

जिला संयुक्त सचिव दीपक कुमार सिंह ने बताया कि प्रदर्शन के आधार पर जूनियर वर्ग में कुणाल कुमार 50-52 किलो भार वर्ग, राहुल रंजन सिंह 52-54 किलो भार वर्ग और आर्यन कुमार 46-48 किलो भार वर्ग का चयन उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किया गया है।

चयनित सभी खिलाड़ी आगामी 22 और 23 मार्च को दरभंगा में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सारण बॉक्सिंग संघ के सचिव सतीश कुमार सिंह और जिला संयुक्त सचिव दीपक कुमार सिंह की मुख्य भूमिका रही। रिंग पर ऑफिशल के रूप में खुशी सिंह, बाबुल कुमार और पवन कुमार ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

संघ के पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य स्तर पर पदक जीतने का भरोसा जताया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story