जेपीएम कॉलेज में जनसंख्या दिवस पर परिचर्चा का हुआ आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
जेपीएम कॉलेज में जनसंख्या दिवस पर परिचर्चा का हुआ आयोजन


सारण, 11 जुलाई (हि.स.)। जयप्रकाश महिला महाविद्यालय में विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट-2 एवं सेहत केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में एक विशेष परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस वर्ष कार्यक्रम की शुरुआत युवाओं की आशाओं और आकांक्षाओं को आज और भविष्य के लिए साकार करना थीम के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम पदाधिकारी व सेहत केंद्र समन्वयक डॉ बिंदी कुमारी ने की।

परिचर्चा में मुख्य वक्ता डॉ ओम प्रकाश ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या के बीच शिक्षा, स्वास्थ्य, लैंगिक समानता और संसाधनों के संतुलित उपयोग पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। उन्होंने जोर दिया कि जागरूक युवा ही समृद्ध और सतत समाज का निर्माण कर सकते हैं।

डॉ अनीता गौतम ने महिलाओं के सशक्तीकरण और शिक्षा के समान अवसरों को जनसंख्या नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण बताया। इस अवसर पर मनीषा कुमारी, डॉ नमिता किशोर, प्रतिभा रिछारिया और डॉ बबीता कुमारी सहित कई प्राध्यापकों ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्राओं ने समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story