बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं


बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं


पटना, 07 नवंबर (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने दीपावली के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली प्रकाश, प्रेम, सद्भाव, आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता का महापर्व है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर, असत्य से सत्य की ओर तथा निराशा से आशा की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।

राजेश राम ने कहा कि दीपावली का वास्तविक संदेश समाज में प्रेम, शांति, सौहार्द और एकता को मजबूत करना है। हमें इस पावन अवसर पर संकल्प लेना चाहिए कि समाज में नफरत और भेदभाव को समाप्त कर आपसी विश्वास एवं भाईचारे को बढ़ावा देंगे।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया एवं पब्लिसिटी विभाग के चेयरमैन डॉ अजय कुमार पासवान ने भी बिहार की जनता को दीपावली के पर्व पर हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह पावन पर्व प्रदेश के प्रत्येक परिवार के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए तथा बिहार प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करे।

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

773838 Articles

Share this story