बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में राजकीय डिग्री कॉलेज का शुभारंभ


बक्सर, 15 जुलाई (हि.स.)। जिले में ब्रह्मपुर प्रखंड में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए बुधवार को राजकीय डिग्री कॉलेज, ब्रह्मपुर का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महाविद्यालय का उद्घाटन किया।

समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. वीणा कुमारी ने की। उन्होंने छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रखंड स्तर पर डिग्री कॉलेज की स्थापना से ग्रामीण एवं दूरदराज के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाविद्यालय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा और शिक्षा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा।

समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि एवं वीर कुँवर सिंह विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि प्रो. अनवर इमाम ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठाने और महाविद्यालय को उत्कृष्ट संस्थान बनाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर प्रो. बलराज ठाकुर, डॉ. विनोद कुमार सिंह, आलोक कुमार, डॉ. अब्दुल कैश, प्रखंड विकास पदाधिकारी सोनु कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार, विकास रंजन कुमार, रोहित ओझा, कमला यादव, रूपेश कुमार, संजय ओझा तथा बावन यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Mishra

Share this story