17 अप्रैल से शुरू होगा डिजिटल स्व-जनगणना अभियान

WhatsApp Channel Join Now
17 अप्रैल से शुरू होगा डिजिटल स्व-जनगणना अभियान


17 अप्रैल से शुरू होगा डिजिटल स्व-जनगणना अभियान


सारण, 16 अप्रैल (हि.स.)। भारत की पहली पूर्णत: डिजिटल जनगणना 2027 के संचालन हेतु जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है।

इसी क्रम में आज छपरा पहुंचे प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग सी के अनिल तथा जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान स्व-गणना अभियान की घोषणा की। बिहार में यह अभियान 17 अप्रैल से 1 मई तक चलाया जाएगा। स्व-गणना एक आधुनिक और स्वैच्छिक सुविधा है, जिसके तहत नागरिक अब घर बैठे स्वयं अपनी और अपने परिवार की जानकारी ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें प्रगणक के घर आने का इंतज़ार करने की आवश्यकता नहीं होगी। यह न केवल समय की बचत करेगा बल्कि डेटा की सटीकता भी सुनिश्चित करेगा।

मीडिया को संबोधित करते हुए प्रधान सचिव सी के अनिल ने कहा कि डिजिटल जनगणना राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने सारण साथ बिहार के सभी नागरिकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और स्व-गणना विकल्प का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि आपकी सटीक जानकारी ही भविष्य की सरकारी योजनाओं और विकास के रोडमैप का आधार बनेगी। इस अवसर पर उपविकास आयुक्त लक्ष्मण तिवारी, उपसमाहर्ता, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, जिला सूचना जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story