वर्दी राष्ट्र की सुरक्षा अखंडता और सम्मान का प्रतीक : डीआईजी
सुपौल, 22 अप्रैल (हि.स.)। सशस्त्र सीमा बल के प्रशिक्षु प्रशिक्षण केंद्र सुपौल में 12 वें बुनियादी प्रशिक्षण के तहत 16 नव-प्रशिक्षुओं ने 24 सप्ताह के कठोर प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक पूर्ण किया।
इस अवसर पर आयोजित दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि उप-महानिरीक्षक विजय सिंह के रूप में उपस्थित रहे। स्वागत मनीष कुमार मीना, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गई तथा प्रशिक्षुओं के अनुशासन एवं उत्साह की सराहना की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षण स्टाफ एवं प्रशिक्षुओं के परिजन उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उप-महानिरीक्षक ने कहा,“यह वर्दी राष्ट्र की सुरक्षा, अखंडता एवं सम्मान का प्रतीक है। आप सभी ने कठिन परिश्रम एवं अनुशासन के साथ जो प्रशिक्षण प्राप्त किया है, वही आपके सेवाकाल की मजबूत नींव बनेगा। मुझे विश्वास है कि आप सभी बल की गरिमा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएँगे।
हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

