कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री और मुख्य चुनाव आयुक्त का किया पुतला दहन


बक्सर, 28 सितंबर (हि.स.)। चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कमिटी की ओर से सोमवार को जिलाध्यक्ष पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतले का दहन कर विरोध जताया। प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में मुख्य चुनाव आयुक्त के निष्कासन की प्रक्रिया शुरू करने, चुनावी प्रक्रिया से जुड़े आरोपों की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने तथा चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता का विश्वास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में हरिशंकर त्रिवेदी, संजय पाण्डेय, महिमा शंकर उपाध्याय, गणेश पाण्डेय, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक लक्ष्मण उपाध्याय, महिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मला देवी, राजा तिवारी, मोहित तिवारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Jitendra Kumar Mishra

Share this story