जमुई की घटना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया धरना
अररिया 22 सितम्बर(हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड कांग्रेस कमेटी की ओर से जमुई में 19 सितंबर की शाम हुई घटना के विरोध में मंगलवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।
इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर तुरंत और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। साथ ही पीड़ित परिवार को सुरक्षा और न्याय देने की मांग प्रशासन से की गई।
धरना को संबोधित करते हुए प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब चंद ऋषिदेव ने कहा कि सरकार कानून-व्यवस्था और महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे करती है। लेकिन, ऐसी घटनाएं जमीनी हकीकत पर सवाल उठाती हैं।उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को सुरक्षा व न्याय दिलाने की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में सेवादल प्रखंड अध्यक्ष साकिब राजा, पंचायत अध्यक्ष जफिल, मंडल अध्यक्ष सदाब अंसारी, प्रखंड सचिव दिलनवाज, मो. बरकत अली, असलम शेफ, जाकिर हुसैन, मितन ऋषिदेव, गयान्द ऋषिदेव, डोमि ऋषिदेव, नसीम, साहिद आलम, दिलसाद, पप्पू शर्मा, जितेन्द्र मंडल, बासो मंडल, प्रदीप दास, चंदेसवर मंडल, जाबुल मस्तान और दुर्गा ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

