श्रद्धा और विधि-विधान से की गई अनंत पूजा

WhatsApp Channel Join Now
श्रद्धा और विधि-विधान से की गई अनंत पूजा


दरभंगा, 25 सितंबर (हि.स.)। जिला के मनीगाछी प्रखंड क्षेत्र में सनातन धर्मावलंबियों ने शुक्रवार को श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ भगवान अनंत की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने चौदह गांठों वाले अनंत सूत्र में भगवान के चौदह नामों की पूजा कर उसे धारण किया। पुरुषों ने दाहिनी और महिलाओं ने बाईं बांह में अनंत सूत्र बांधा तथा भगवान को अर्पित प्रसाद ग्रहण किया।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भविष्य पुराण में भगवान श्रीकृष्ण और युधिष्ठिर के संवाद में अनंत पूजा का उल्लेख मिलता है। वनवास के दौरान कष्टों से मुक्ति का उपाय पूछने पर श्रीकृष्ण ने युधिष्ठिर को भगवान अनंत की पूजा करने की सलाह दी थी। इसी परंपरा के तहत श्रद्धालु अनंत चतुर्दशी के अवसर पर पूजा-अर्चना करते हैं।

पूजा में कुश से भगवान अनंत की प्रतिमा बनाकर विधिवत पूजा की गई। अनंत, पुरुषोत्तम, हृषीकेश, पद्मनाभ, माधव, वैकुंठ, श्रीधर, त्रिविक्रम, मधुसूदन, वामन, केशव, नारायण, दामोदर एवं गोविंद नामों से सूत्र की ग्रंथियों की पूजा की गई। भगवान को पकवान, फल, दही सहित विभिन्न पदार्थों का भोग लगाया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story