विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण वीबी जी रामजी योजना का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण वीबी जी रामजी योजना का शुभारंभ


सहरसा, 02 जुलाई (हि.स.)।

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)वीबी जी राम जी योजना के शुभारंभ के अवसर पर गुरुवार को स्थानीय विकास भवन में जन सम्मेलन-सह-शुभारंभ कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी दीपेश कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान योजना के उद्देश्यों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के सृजन, आजीविका संवर्धन एवं आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में इस योजना की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला गया। साथ ही संबंधित पदाधिकारियों को योजना के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

उक्त अवसर पर उप विकास आयुक्त गौरव कुमार, निदेशक डीआरडीए पुलक कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story