उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव सारण के सहयोग शिविर में होंगे शामिल: जिलाधिकारी

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव सारण के सहयोग शिविर में होंगे शामिल: जिलाधिकारी


उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र यादव सारण के सहयोग शिविर में होंगे शामिल: जिलाधिकारी


सारण, 06 जुलाई (हि.स.)। समाहरणालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में साप्ताहिक समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए कई कड़े दिशा-निर्देश जारी किए गए।

बैठक में मुख्य रूप से 7 जुलाई को आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों पर चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि इस शिविर में उपमुख्यमंत्री सह प्रभारी मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव शामिल होंगे। उन्होंने सभी बीडीओ और वरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविर का सुव्यवस्थित आयोजन सुनिश्चित करें ताकि जनता को सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके।

इसके अलावा टीबी मुक्त भारत अभियान' के तहत पंचायतों और अस्पतालों में विशेष स्क्रीनिंग शिविर लगाने, आरबीएसके टीम द्वारा स्कूलों में बच्चों की जांच करने तथा आशा व जीविका दीदियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

मानसून के मद्देनजर शहरी निकायों और सड़क निर्माण विभागों को जलजमाव वाले हॉटस्पॉट की पहचान कर जल निकासी के त्वरित और दीर्घकालिक उपाय करने के निर्देश दिए गए। बैठक में डीडीसी और अपर समाहर्ता सहित सभी प्रमुख जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story