टीआरई-4 शिक्षक भर्ती में अरबी, फ़ारसी समेत सात विषय शामिल करने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
टीआरई-4 शिक्षक भर्ती में अरबी, फ़ारसी समेत सात विषय शामिल करने की मांग, मंत्री को सौंपा ज्ञापन


किशनगंज, 05 अगस्त (हि.स.)। पूर्व विधायक कोचाधामन मुजाहिद आलम ने बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल से मुलाकात कर बीपीएससी टीआरई-4 उच्च माध्यमिक (पीजीटी, कक्षा 11-12) शिक्षक भर्ती में अरबी, फ़ारसी, बंगाली, भोजपुरी, मगही, पाली एवं प्राकृत विषयों को शामिल करने की मांग की। इस संबंध में पूर्व विधायक ने मंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि इन विषयों को शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में शामिल किए जाने से संबंधित अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा इन भाषाओं और विषयों के अध्ययन को भी बढ़ावा मिलेगा। मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने इस मांग पर सकारात्मक पहल का आश्वासन देते हुए कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री से उचित स्तर पर बात कर आवश्यक कार्रवाई का प्रयास किया जाएगा। पूर्व विधायक मुजाहिद आलम ने बताया कि यह मांग उन्हें मौलाना तनवीरुल कादरी द्वारा सौंपे गए ज्ञापन के आधार पर उठाई गई है। उन्होंने कहा कि छात्रों एवं अभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार से इस दिशा में शीघ्र निर्णय लेने का आग्रह किया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / धर्मेन्द्र सिंह

Share this story