फारबिसगंज में उड़ रहे धूल से आमजनों के साथ छठवर्ती को हो परेशानी,एसडीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन

WhatsApp Channel Join Now
फारबिसगंज में उड़ रहे धूल से आमजनों के साथ छठवर्ती को हो परेशानी,एसडीएम के नाम सौंपा गया ज्ञापन


अररिया 05 नवम्बर(हि.स.)।

फारबिसगंज शहर में लगातार उड़ते धूल और मिट्टी के कारण आमजनों के साथ छठव्रतियों को हो रही परेशानियों के मद्देनजर दो सूत्री मांगों को लेकर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।अनुमंडल अधिकारी कार्यालय में एसडीएम की अनुपस्थिति में ज्ञापन बड़ा बाबू को सौपा गया।

दो सूत्री मांगों में लोक आस्था,उपासना एवं शुद्धता वाले महापर्व छठ पूजा को लेकर बाजार में बड़ी संख्या में छठव्रती खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं।लेकिन शहर में बेतरतीब उड़ रहे धूल और मिट्टी के कारण छठव्रतियों के साथ आमजनों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

ज्ञापन में कहा गया कि धूल मिट्टी सीधा नाक और मुंह के सहारे आमजनों के शरीर में प्रवेश कर रहा है,जो सांस फूलने के साथ कई घातक बीमारी को आमंत्रण दे रही है।उन्होंने उड़ते धूलकण के लिए विशेष सफाई के साथ पानी के छिड़काव कराए जाने की माँग की।वहीं रेफरल रोड में डॉ आशुतोष कुमार के अस्पताल के सामने रोड वार्ड नंबर 7 में एक निजी जमीन में अस्पतालों का गंदा कचड़े के कारण आमजनों के साथ मवेशियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की बात करते हुए सफाई की मांग की।

मवेशियों के कारण ऑपरेशन के कचड़े के साथ मानव अंग को जानवरों द्वारा सड़क पर बिखेर दिए जाने की बात ज्ञापन में कही गई। जबकि सैकड़ों छठव्रतियों के साथ आमलोग का इस रोड से गुजरना होता है।अनुमंडल अधिकारी से मामले पर अविलंब संज्ञान लेते हुए इन समस्याओं से निजात की मांग की गई। मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, करण कुमार चंद्रवंशी, अंकित कुमार ,विश्वराज कुमार मौजूद थे

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772993 Articles

Share this story