दिल्ली में होगा बिहार महोत्सव का आयोजन,21 बिहारी होंगे सम्मानित

दिल्ली में होगा बिहार महोत्सव का आयोजन,21 बिहारी होंगे सम्मानित
WhatsApp Channel Join Now
दिल्ली में होगा बिहार महोत्सव का आयोजन,21 बिहारी होंगे सम्मानित


-सम्मानित होने वालो की सूची में मोतिहारी के 7 लोगो का नाम है शामिल

पूर्वी चंपारण,06 जनवरी(हि.स.)। बिहार महोत्सव समिति नई दिल्ली के सरिता विहार में 21 बिहारियों को सम्मानित करेगी।

सम्मानित किये जाने वालों में मोतिहारी की धरती से जुड़े सात लब्ध प्रतिष्ठ बिहारी शामिल हैं। जिन्होंने दिल्ली में अपनी कामयाबी का परचम लहराया है। उक्त जानकारी शनिवार को बिहार महोत्सव के प्रणेता एवं संस्कृति मंत्रालय, केंद्र सरकार के इज़ेडसीसी के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स में सदस्य प्रसाद रत्नेश्वर ने दी।

उन्होंने बताया कि बिहार महोत्सव समिति अपने प्रथम आयोजन-2023 के सहयोगियों को सम्मानित करने जा रही है। सम्मानित होने वाली कामयाब हस्तियों ने राजधानी दिल्ली सहित देश-दुनिया में बिहार का परचम लहराया है। उनकी बिहार महोत्सव को सफल बनाने में भी अप्रतिम भूमिका रही है। इन परोपकारी विभूतियों में आमोद कंठ, अजीत द्विवेदी,भगवान लाल, ब्रजेश सिंह, मयंकेश्वर सिंह, महाबल मिश्रा, डॉ एमएन आलम, निशिकांत ठाकुर, नासिर राजा खान, श्रीमती नुजहत हसन, ओम वर्मा, ओम प्रकाश भारती, आरके सिन्हा, राकेश कुमार वर्मा, आरके गुप्ता, राधेश्याम सिंह, सुहैल खान, सुधाकर शरण, सुनील कुमार, ताज हसन एवं तनवीर हसन का नाम शामिल है।

रत्नेश्वर ने बताया कि बिहार महोत्सव में प्रथम आयोजन के 21 पूरे होने पर दिल्ली में फिर बिहार महोत्सव की धूम होगी। इसको लेकर बैठकों का सिलसिला जारी है। अगली बैठक 20 जनवरी को सरिता विहार के जी ब्लॉक कम्यूनिटी सेंटर में होगी। नयी समिति में मोहन कुमार गुप्ता, नीरज कुमार, रोहित कुमार गिरि, राममनोहर भूषण को सम्मिलित कर दिल्ली में बिहारियों को एकजुट करने एवं बिहार महोत्सव को नियमित करने का दायित्व सौंपा गया है। राकेश कुमार वर्मा को स्थानीय जन-सम्पर्क अधिकारी बनाया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार/आनंद

/गोविन्द

Share this story