नालंदा जिले में गोली मारकर प्रोपर्टी डीलर की हत्या

WhatsApp Channel Join Now

नालंदा, बिहारशरीफ 22 मार्च (हि.स.)। नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल अंतर्गत बाइपास के समीप आज रविवार की अहले सुबह मार्निंग वॉक करने गए प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक हिलसा गांव निवासी नंदलाल यादव के पूत्र भुषण यादव है।

घटनाक्रम की जानकारी हिलसा थाना पुलिस को दी गई। हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना की जांच करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक के परिजन ने बताया कि मृतक प्रोपर्टी डिलिंग का का करते थे और प्रतिदिन की भांति आज रविवार को भी सुबह टहलने निकले थे। तब पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने गोली मारी थी, जिससे वे घायल हाे गये। राहगीरों ने उन्हें नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के हायर सेंटर भेज दिया, जहां रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटनाक्रम के संबंध में एक हत्या का मामला हिलसा थाना में दर्ज किया गया है। हिलसा थाना पुलिस मामले की हर बिंदु पर अनुसंधान में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

Share this story