विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का हुआ आयोजन
अररिया 30 मार्च(हि.स.)। फारबिसगंज प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय छुरछुरिया में सोमवार को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच मजबूत संबंध स्थापित करना था।
कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों द्वारा छात्रों की प्रगति रिपोर्ट साझा की गई और उनकी उपस्थिति, व्यवहार तथा सीखने के स्तर पर चर्चा की गई । अभिभावकों से सुझाव लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार कैसे हो, उस पर चर्चा की गई। इस पहल से विद्यालय और समुदाय के बीच बेहतर तालमेल बनेगा तथा छात्रों के प्रदर्शन में सकारात्मक सुधार आएगा। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अब्दुल खालिद और राम कुमार के द्वारा किया गया।
मौके पर विद्यालय के शिक्षक रंजेश कुमार, रामकुमार, अब्दुल खालिद, सितारा प्रवीण, सुमईया हुसैन, शिक्षा सेवक बचनदेव ऋषिदैव उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

