राजगीर मलमास मेला में झुला से गिरकर युवक की मौत
नालंदा, बिहारशरीफ 26 मई (हि.स.)। नालंदा जिले के राजगीर में आयोजित मलमास मेला में सोमवार की देर रात्रि झुला पर से गिरकर एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गई।
मृतक की पहचान नवादा जिले के नारदीगंज प्रखंड के बिकु गांव निवासी बिपीन सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार के रूप में हुई है।
घटना को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि राजगीर मलमास मेला में सुनामी झुला पर युवक सेल्फी ले रहा था, इसी दौरान उसका लगा हुआ सीट बेल्ट टूट गया जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह 50 फिट उपर से जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर जाकर घायल युवक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल राजगीर में भर्ती कराया जहां हालात गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे विम्स पावापुरी अस्पताल रेफर किया, जहां इलाज के दौरान उक्त युवक की मौत हो गई।
मंगलवार को युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया, साथ हादसे की गंभीरता को लेते हुए अनुमंडलीय पुलिस अधीक्षक ने झुला संचालक पर एक मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है। वहीं अन्य जगहों पर लगा झुला को तत्काल बंद करा दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जब तक झुला संचालन का प्रमाणपत्र नहीं दिखाया जायेगी तब तक झुला बंद रहेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / प्रमोद पांडे

