नाबालिग छात्रा ने कीटनाशक खाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

WhatsApp Channel Join Now

भागलपुर, 23 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के नाथनगर थाना क्षेत्र के रसीदपुर दियारा में संदेहास्पद स्थिति में एक नाबालिग छात्रा द्वारा कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

मृतका रसीदपुर दियारा निवासी एक नाबालिग छात्रा है। घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार, छात्रा द्वारा विषैला पदार्थ खाने की बात जैसे ही परिजन को पता चली, घर में कोहराम मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे बेहद गंभीर हालत में इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल के आईसीयू वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका सघन उपचार शुरू किया गया, लेकिन स्थिति अत्यंत नाजुक होने के कारण देर रात इलाज के दौरान उसकी सांसें थम गईं।

छात्रा की मौत के बाद मायागंज स्थित बरारी कैंप थाने की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

इस संबंध में पुलिस ने मृतका के पिता का फर्दबयान (प्रारंभिक बयान) दर्ज कर लिया है, जिसके आधार पर नाथनगर थाने की पुलिस मामले की गहन छानबीन और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765335 Articles

Share this story